लॉकडाउन: आगरा में कोरोना से बचाव की क्या है व्यवस्था, कल मुख्यमंत्री योगी करेंगे समीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आगरा आ रहे हैं। वो यहां कोरोना वायरस से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। हालांकि अभी मुख्यमंत्री के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 


लॉकडाउन के बाद हजारों लोग दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा से अपने गांव लौट रहे हैं। ये लोग आगरा से गुजर रहे हैं। ऐसे में इन लोगों के लिए यहां क्या व्यवस्था है, लॉकडाउन में किस तरह पालन हो रहा है, इसका जायजा मुख्यमंत्री लेंगे। 

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी सर्किट हाउस या खेरिया एयरपोर्ट पर भाजपा पदाधिकारियों के साथ भी बैठक कर सकते हैं। जिसमें एक बूथ के भाजपा अध्यक्ष को 10 गरीबों को भोजन कराने की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।